कहानी सच्ची है
शासकीय हाईस्कूल पेडमी का परीक्षा परिणाम लगातार 3 साल से 100 फीसदी
इंदौर 18 मई 2018
शासकीय हाई स्कूली पेडमी (तहसील इंदौर) का कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम लगातार तीसरे वर्ष 2017-18 में शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य श्रीमती लिली डावर ने बताया कि इंदौर तहसील का सुदूर ग्राम पेडमी, जहां अधिकतर लोग खेतों में मजदूरी करते हैं। शिक्षा के प्रति विशेष रूप से बालिका शिक्षा को लेकर जागरूकता नहीं हैं। ऐसे ग्राम में विगत तीन वर्षों में जहां शासकीय विद्यालय में दर्ज संख्या बढ़ी हैं, वहीं बालिकाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई हैं।
इस वर्ष 10 वीं की परीक्षा में सम्मिलित सभी 24 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 16 बालिका एवं 8 बालक हैं। 24 में से 17 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय में प्रथम 10 स्थानों पर बालिकाओं ने बाजी मारी। 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाली शिवनी प्रजापत पिता श्री मुकेश प्रजापत, 82 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहने वाली निकिता यादव पिता श्री रामेश्वर यादव 81 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। शेजल राठौर पिता श्री दिनेश राठौर, 81 प्रतिशत अंकों के साथ ही विधि मालवीय पिता श्री गजराज मालवीय को परीक्षा उत्तीर्ण की। सभी खेतों में मजदूरी करते हैं। इस सफलता के कारक हैं शिक्षकों की मेहनत, बच्चों की मेहनत एवं उनके पालकों का हमारी मेहनत पर विश्वास होना और शिक्षा के प्रति जागरूक होना हैं।
प्राचार्य श्रीमती डावर ने चर्चा के दौरान बताया कि उन्होने सबसे पहले बच्चों में पढ़ने की ललक पैदा की और माता-पिता से संपर्क कर उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाया। उनसे यह भी अनुरोध किया कि हमारे विद्यार्थियों का 15-20 दिन के लिए रिस्तेदारों के यहां नहीं भेजा जाये और न ही छात्राओं के जिम्मे उनके छोटे भाई-बहनों को सम्भालने जिम्मेदारी नहीं दी जाये। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पढ़ने, लिखने और याद करने की नई तकनीक सिखाई। कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया गया। अर्धवार्षिेक परीक्षा में विद्यार्थियों के प्रदर्शन से ही पूर्ण विश्वास हो गया था कि आगामी बोर्ड परीक्षा में इस स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहेगा। प्राचार्य ने बताया कि इन विद्यार्थियों के माता-पिता ने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा। आज उनके बच्चों ने गांव को नाम रोशन किया हैं।
क्रमांक/सिंह/जी
No comments:
Post a Comment