समाचारलोक सेवा केंद्र में एक नई सुविधा हुई प्रारंभ
अब वाट्सअप के माध्यम से भी प्रमाण भेजे जाएंगे
इंदौर 18 मई 2018
मध्य प्रदेश लोकसेवा अभिकरण द्वारा लोक सेवा केंद्रों मे एक नई सुविधा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा के तहत अब आम जनता को वाट्सअप के माध्यम से भी प्रमाण पत्र उनके मोबाइल पर भेजे जाएंगे। इसके लिए आवेदक को आवेदन करते समय अपना वाट्सअप वाला मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा, जो की आवेदन को कम्प्यूटर में दर्ज करते समय भरा जाएगा। जैसे ही वह आवेदन प्राधिकृत अधिकारी द्वारा निराकृत किया जाएगा। सॉफ्टवेयर में इस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि लोकसेवा केंद्र के आॅपरेटर द्वारा आवेदक को आवेदन पर हुई कार्यवाही की सूचना उसके मोबाइल पर पहुंच जाएगी, जिससे आवेदक अपना आवेदन कही से भी निकाल सकता है या अपने मोबाइल में सुरक्षित रख सकता है। अभी यह सुविधा केवल आय एवं निवास के प्रमाण पत्रों के संबंध में प्रारंभ की गई है।
/महिपाल/जी
No comments:
Post a Comment