तहसीलदार श्री मौर्य को टप्पा कार्यालय क्षिप्रा का प्रभार भी
इंदौर 25 फरवरी, 2017
प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने एक आदेश जारी कर सांवेर में पदस्थ तहसीलदार श्री योगेन्द्र मौर्य को अपने कार्यों के साथ-साथ टप्पा कार्यालय क्षिप्रा का प्रभार भी सौंपा है। टप्पा कार्यालय क्षिप्रा में पदस्थ नायब तहसीलदार श्री शिवाकांत पाण्डे को नायब तहसीलदार वसूली इंदौर का प्रभार दिया गया है।
महिपाल/कपूर
No comments:
Post a Comment