Monday, 6 March 2017

फल वृक्षों की नीलामी 16 मार्च को शासकीय उद्यान फलबाग में
इंदौर 6 मार्च, 2017
उद्यान विकास अधिकारी शासकीय उद्यान फलबाग इंदौर द्वारा बताया गया है कि शासकीय उद्यान फलबाग, ए.बी.रोड इंदौर स्थित शासकीय उद्यान फलबाग में फलबहार नीलामी की जाना है। फलबहार नीलामी में 194 आम फल वृक्ष, 27 चीकू फल वृक्ष, 65 फालसा फल वृक्ष, 10 शहतूत फल वृक्ष एवं 15 जामुन फल वृक्ष हैं। इन फल वृक्षों की नीलामी 16 मार्च, 2017 को शासकीय उद्यान फलबाग में दोपहर 3 बजे पश्चात् की जायेगी।
इच्छुक क्रेतागण नीलामी दिनांक को शासकीय उद्यान फलबाग में उपस्थित होकर फलबहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। फलबाहर नीलामी की शर्तें एवं अन्य जानकारी उद्यान अधीक्षक, शासकीय उद्यान फलबाग इंदौर से कार्यालयीन समय प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक ली जा सकती है।
सिंह/कपूर

No comments:

Post a Comment