प्राकृतिक चिकित्सकों का पंजीयन सत्यापन शिविर 9 मार्च को
इंदौर 6 मार्च, 2017
मध्यप्रदेश आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड से इंदौर जिले के पंजीकृत चिकित्सकों, भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद नईदिल्ली की मान्य अर्हताओं की अनुसूची दो में सम्मिलित अर्हताधारक चिकित्सकों की सूची को अद्यतन करने के लिये बोर्ड रजिस्ट्रार 9 मार्च, 2017 को जिला आयुष अधिकारी कार्यालय (ढक्कनवाला कुंआ ग्रामीण बाजार के पास इंदौर) में उपस्थित होंगे।
इंदौर जिले के समस्त पंजीकृत चिकित्सक पंजीयन सत्यापन के लिये 9 मार्च, 2017 को जिला आयुष अधिकारी कार्यालय इंदौर में प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे के मध्य उपस्थित होकर पंजीयन सत्यापन करा सकते हैं।
सिंह/कपूर
No comments:
Post a Comment