Monday, 6 March 2017

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त
इंदौर 6 मार्च,2017
शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया  गया है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भारती जायसवाल ग्राम भांगीया कांकड परियोजना सांवेर में पदस्थ थी किन्तु श्रीमती भारती 5 जनवरी,2016 से लगातार केन्द्र से अनुपस्थित भी  रहने के कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को परियोजना अधिकारी द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है तथा कार्य करने के निर्देश भी दिये। श्रीमती भारती को समक्ष में उपस्थित होने तथा आंगनवाड़ी चलाने एवं प्रशिक्षण में रहने के निर्देश दिये किन्तु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने पद से लगातार अनुपस्थित रहीं।
संभागीय संयुक्त संचालक, महिला बाल विकास, श्री राजेश मेहरा ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लगातार अनुपस्थित रहने से हितग्राहियों को विभागीय सेवाओं का लाभ नहीं हो रहा था। हितग्राहियों को हित लाभ से वंचित रहने, मुख्यालय पर निवास नहीं करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भारती जायसवाल की सेवा समाप्त कर दी गयी है।
सिंह/अभिषेक



No comments:

Post a Comment