Monday, 6 March 2017

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियों की 
समीक्षा के लिये संभागीय समीक्षा बैठक 8 मार्च को
इंदौर 6 मार्च, 2017
इंदौर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये व्यापक तैयारियां जारी हैं। इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिये 8 मार्च को सुबह 11 बजे से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। यह बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला आपूर्ति अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
सिंह/अभिषेक

No comments:

Post a Comment