Thursday, 5 April 2018

जिले में पांच उपार्जन केन्द्रों पर चना, सरसों, मसूर समर्थन मूल्य पर खरीदी का प्रस्ताव
इंदौर 05 अप्रैल 2018
    वर्ष 2018 में समर्थन मूल्य पर चना, सरसों, मसूर उपार्जन हेतु शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन निर्देशों के पालन में जिले में कृषि उपज मण्डियों में पांच उर्पाजन केन्द्र स्थापित किये जाने के प्रस्ताव राज्य शासन का प्रेषित किये हैं। इस संबंध में गुरूवार को कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े के निर्देशानुसार एडीएम श्री कैलाश वानखेड़े ने समर्थन मूल्य पर जिले में चना, सरसों, मसूर के उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला खाद्य नियंत्रक श्री मूजालदा, उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर प्रीमियर कॉपरेटिव बैंक व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
     बैठक में बताया गया कि प्रदेश में रबी सीजन 2017-18 में प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मसूर और सरसों खरीदी के लिये केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त हो गया है। अनुमोदन के अनुसार इन दोनों जिंसों की खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से शुरू होगाजो 60दिन चलेगा। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये राज्य शासन ने कृषि उपज मण्डी के अलावा खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये व्यापक व्यवस्था की है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये नाफेडभारतीय खाद्य निगम और एस.एफ.ए.सी. को निर्देश जारी किये हैं।
    जिले में चना, सरसों, मसूर के लिए मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड को खरीदी संस्था नियुक्त किया गया हैं। इंदौर जिले के लिए पांच उपार्जन केन्द्रों, कृषि उपज मण्डी सांवेर में विपणन सहकारी संस्था सांवेर, उप मण्डी देपालपुर में विपणन सहकारी संस्था देपालपुर, कृषि उपज मण्डी समिति गौतमपुरा में विपणन सहकारी संस्था गौतमपुरा, कृषि उपज मण्डी समिति लक्ष्मीबाई नगर में देवी अहिल्या विपणन सहकारी संस्था इंदौर में तथा कृषि उपज मण्डी समिति महू गांव में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति महूगांव में विपणन सहकारी संस्था महूगांव को खरीदी संस्था नियुक्त किया गया हैं।

No comments:

Post a Comment