राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत गान लेखन व मस्कॉट/शुभंकर प्रतीक प्रतियागिता हेतु
10 अप्रैल तक प्रविष्टियां आमंत्रित
इंदौर, 05 अप्रैल 2018
राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत शुभारंभ कुपोषण को कम करने हेतु विशेष प्रयास किये जाना है। राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत पोषण अभियान में समुदाय को जोड़ने हेतु गान लेखन व मस्कॉट/शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर के संभागीय संयुक्त संचालत श्री राजेश मेहरा ने बताया कि पोषण अभियान में गान लेखन व कस्कॉट/शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति/संस्था भग ले सकता है। किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति प्रतिभागी बन सकता है। प्रतियोगिता के विजेताओं को 5 हजार रूपये का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भी संचालनालय द्वारा प्रदान किया जायेगा।
गान लेखन में 10 पंक्तियों की सीमा निर्धारित की गयी है। मस्कॉट/शुभंकर डिजाइन का निर्माण इस प्रकार किया जाना है कि सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करने वाला, उत्साहवर्धक, पोषण एवं पोषण के प्रति जागरूक करने वाला तथा समूह में प्रदर्शित करने योग्य हो।
पोषण अभियान में गान लेखन व मस्कॉट/शुभंकर डिजाइन का वर्ड/पी.डी.एफ. फॉरमेट में प्रस्तुत किया जाना है व प्रतिभागी का नाम, फोटो और फोन नंबर सही होना चाहिए। गान लेखन व मस्कॉट/शुभंकर डिजाइन हेतु विषय सामग्री की विस्तृत जानकारी http:icds- wcd.nic.in/nnm/home.htm से प्राप्त की जा सकती है। दिनांक 10 अप्रैल 2018 तक रात्रि 11.59 बजे से पहले MP.MYGOV.IN पर प्रविष्ठियां जमा की जाना है।
No comments:
Post a Comment