14 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर जयंती के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जायेगें पर्याप्त इंतजाम
इंदौर 05 अप्रैल 2018
14 अप्रैल 2018 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जन्म स्थली डॉ. अम्बेडकर नगर महू में अनुयायियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त किये जा रहें हैं। इस संबंध में गुरूवार को कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े के निर्देशन में एडीएम श्री कैलाश वानखेड़े ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इंतजामों की समीक्षा की। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
एडीएम श्री वानखेड़े ने डॉ. अम्बेडकर की जयंती समारोह में आने वाले अनुयायियों के ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्थाएं, सुविधाजनक आवागमन हेतु सार्वजनिक परिवहन के साथ ही विशेष बसों की व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। अनुयायियों के लिए भोजन व पेयजल के लिए काउंटर लगाकर व्यवस्था की जायेगी ताकि अनुयायियों को किसी प्रकार की कठनाई न हो। ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई हैं। अनुयायियों को ठंडा पानी पैकेज्ड वाटर तथा वाटर केन के माध्यम से काउंटर लगाकर प्रदान किया जायेगा।
अनुनायियों के ठहरने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किये जा रहें हैं। इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी तथा परिवहन विभाग के माध्यम से अनुनायियों के लिए सार्वजनिक परिवहन के साधनों के साथ ही विशेष बसों की व्यवस्था कराई जा रही हैं। समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस व प्रशासन द्वारा माकूल सुरक्षा प्रबंध किये जा रहें हैं।
No comments:
Post a Comment