निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
इंदौर 05 अप्रैल 2018
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत वरवड़े ने राज्य निर्वाचन आयुक्त मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशों के क्रम में इंदौर जिले की ग्राम पंचायतों हेतु आगामी सामान्य/उप निर्वाचन को दृष्टि में रखते हुऐ फोटोयुक्त मतदाता सूची दिनांक 01 जनवरी 2018 की संदर्भ तारीख के आधार पर पुननिरीक्षण कार्य के लिए रजिस्ट्रीकरण/ सहायक रजिस्ट्रीकरण तथा अपीली अधिकारी नियुक्त किये हैं।
जनपद पंचायत इंदौर के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रीलेखा श्रोत्रिय को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार राऊ श्रीमती पल्लवी पुराणिक को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े अपीली अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसी प्रकार जनपद पंचायत महू के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतुल सिंन्हा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार श्री तपीष पाण्डे को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े को अपीली अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
जनपद पंचायत सांवरे के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतुल बिहारी सिंह को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार श्री आनन्द मालवीय को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े को अपीली अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। जनपद पंचायत देपालपुर के लिए सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री अदिति गर्ग को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार श्री योगेन्द्र सिंह राठौर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े को अपीली अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
No comments:
Post a Comment