इंदौर 6 जनवरी, 2017
राज्य
शासन के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग
से आगामी 13 जनवरी को दिव्यांगजनों के लिये विशाल राज्य स्तरीय रोजगार मेला
आयोजित किया गया है। इस मेले के प्रभावी आयोजन के लिये व्यापक तैयारियां
प्रारंभ कर दी गयी हैं। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियां
शामिल होकर दिव्यांगजनों को उनकी पात्रता के अनुसार हाथों-हाथ रोजगार
उपलब्ध करायेंगी। मेले में सर्वाधिक नियुक्तियां देने वाली संस्थाओं को
पुरस्कृत भी किया जायेगा।
कलेक्टर
श्री पी.नरहरि ने इस मेला आयोजन के लिये विभिन्न समितियों का गठन भी कर
दिया है। श्री नरहरि ने निर्देश दिये हैं कि इस मेले का प्रभावी आयोजन
सुनिश्चित किया जाये। मेले के माध्यम से अधिक से अधिक बेरोजगार
दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। मेले के लिये सामाजिक न्याय
विभाग के श्री भरतसिंह गौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल
नम्बर 99260-82459 है। अगर कोई निजी क्षेत्र की संस्था इस मेले में शामिल
होकर युवाओं को रोजगार देना चाहती हैं तो वे उक्त अधिकारी से सम्पर्क कर
सकती हैं।
बताया
गया कि मेले के लिये व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गयी हैं। कलेक्टर श्री
पी.नरहरि ने गत दिनों विभिन्न नियोक्ता संगठनों जैसे औद्योगिक इकाइ संगठन
पोलोग्राउण्ड, होटल एसोसियेशन, मॉल्स एवं मल्टीफिलेक्स एसोसियेशन, प्रायवेट
स्कूलों का सहोदय ग्रुप, नर्सिंग होम एसोसियेशन, रेडीमेड गारमेंट
एसोसियेशन आदि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस मेले में शामिल होने के
बारे में आग्रह किया। विभिन्न नियोक्ता संगठनों ने मेले में शामिल होने की
सहमति प्रदान की है। रोजगार मेले के नोडल अधिकारी श्री भरतसिंह गौर ने
बताया कि अभी तक 55 से अधिक निजी क्षेत्र की संस्थाओं ने इस मेले में शामिल
होने की सहमति दे दी है। जिन प्रतिष्ठित संस्थाओं ने सहमति दी है,उनमें
प्रमुख रूप से आयसर मोटर्स पीथमपुर, रोजी ब्ल्यु इंडिया लिमिटेड,
फ्लेक्सीटफ इंटरनेशनल, पाथ-वे इंडिया लिमिटेड, कमीन्स टर्बों टेक्नोलाजी
लिमिटेड, ब्रिाजस्टोन, सेल इंडिया लिमिटेड, लाइफ स्टाइल इन्टरनेशनल
लिमिटेड, क्राप्टन,ग्रेविस, दिनेश इण्डस्ट्रीज, पटेल मोटर्स, एजिस इंडिया
लिमिटेड, कालानी ट्रेर्ड, अग्रवाल पापड़, इण्डो जर्मन टूल्स, रिलायंस फ्रेश,
होटल सायाजी, होटल लेमन ट्री, होटल श्रीमाया, होटल ओमनी पैलेस, किल्लोसकर
इंडिया लिमिटेड, इन्फोबींस, डॉ.रेड्डी फाउण्डेशन, अवन्तिका गैस, तनिष्क,
आईसीआईसीआई बैंक आदि शामिल हैं। इस मेले की प्रभावी सफलता को देखते हुये
लिम्का बुक एवं गिनीज वल्र्ड रिकार्ड हेतु आवेदन भी किया गया है।
उल्लेखनीय
है कि इंदौर जिले में जिला प्रशासन द्वारा नि:शक्तजनों के लिये हर माह
रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले के लगातार सकारात्मक परिणाम
सामने आये हैं। इन परिणामों को देखते हुये ही उक्त मेला आयोजित करने का
निर्णय लिया गया है।
महिपाल/कपूर
No comments:
Post a Comment