इंदौर 6 जनवरी, 2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि के निर्देश पर आज अपर कलेक्टर एवं एडीएम श्री अजय देव शर्मा ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समय पर उपस्थित नहीं होने वाले डॉक्टर एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है साथ ही अस्पताल में समुचित साफ-सफाई तथा रेकार्ड व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में पाया गया कि थंब इम्प्रेशन मशीन उपस्थिति के लिये लगायी गयी है। यह मशीन पुरानी होने से सभी की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती है। जिन कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती है, उनसे मैनुअल हस्ताक्षर करवाये जा रहे हैं। जांच के दौरान डॉ. स्वपना लोधी एवं कर्मचारी सुश्री सुरेखाबाई एवं ज्योतिबाई अनुपस्थित पायी गयी। कुछ डॉक्टर एवं कर्मचारी निर्धारित समय के पश्चात उपस्थित हुये। जिला चिकित्सालय में बच्चा वार्ड तथा बाथरूम में साफ-सफाई समुचित नहीं पायी गयी। मौजूद अधिकारियों को भविष्य में साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। सोनोग्राफी मशीन धीमी गति से कार्य करते हुये पायी गयी। सोनोग्राफी कार्य व्यवस्थित रूप से किये जाने के लिये नई सोनोग्राफी मशीन की मांग की गयी। श्री अजय देव शर्मा ने अपने निरीक्षण के दौरान दवाइयां वितरण, एक्स-रे मशीन, मेडिकल बोर्ड, बाल ह्मदय उपचार कक्ष आदि शाखाओं का निरीक्षण भी किया। यहां की व्यवस्थायें व्यवस्थित पायी गयीं।
श्व्
महिपाल/कपूर





No comments:
Post a Comment