Friday, 6 January 2017

कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य पुन: कार्य विभाजन


श्री शमीम उद्दीन एडीएम पूर्वी क्षेत्र और श्री अजय देव शर्मा 
एडीएम पश्चिम एवं ग्रामीण क्षेत्र, मुख्यालय नियुक्त
इंदौर 6 जनवरी, 2017
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.नरहरि ने प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया है। कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 पंचायत राज अधिनियम, नगर पंचायत, नगर पालिका (अनुभाग-विजय नगर, सेन्ट्रल कोतवाली, जूनीइंदौर संयोगितागंज, राऊ,खुडैल, कम्पेल, मल्हारगंज, महू, सांवेर, देपालपुर, हातोद-प्रत्येक 10वां प्रकरण) की अपील निगरानी, प्रतिभूतिकरण और वित्तीय अस्तियां का पुनर्गठन एवं प्रतिभूतियों हित प्रवर्तन अधिनियम-2002 के तहत प्रस्तुत प्रकरणों का निराकरण, आबकारी अधिनियम, सूचना का अधिकार, जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रमुख जनगणना अधिकार और अध्यक्ष केन्द्रीय विद्यालय का दायित्व अपने पास रखा है।
श्री नरहरि ने अपर कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन (आईएएस) को मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 के तहत राजस्व प्रकरणों (अनुभाग-खुडैल,कम्पेल, सांवेर, देपालपुर, हातोद-प्रत्येक एक से नौ प्रकरण ) का निराकरण राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत कार्यवाही, धार्मिक न्यास, ग्राम एवं नगर निवेश, लोक सेवा गारंटी, बीपीएल सर्वे सूची, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी इंदौर शहर पूर्वी क्षेत्र,कानून एवं व्यवस्था, मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990, नजारत शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा, नगरीय कल्याण, ब्रिास्क, भू-अर्जन शाखा, जनगणना आदि शाखाओं का दायित्व सौंपा है। 
इसी प्रकार कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा को भू-राजस्व संहिता-1959 पंचायत राज अधिनियम, नगर पंचायत, नगर पालिका के अंतर्गत अपील, निगरानी एवं मूल प्रकरणों का निराकरण (प्रत्येक एक से नौ प्रकरण) राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत कार्यवाही, धार्मिक न्यांस, ग्राम एवं नगर निवेश, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के रूप में इंदौर शहर पश्चिम क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र और मुख्यालय, सत्कार, चरित्र सत्यापन, मानव अधिकार, स्वर्ण नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, शस्त्र लायसेंस, भारतीय नागरिकता एवं पासपोर्ट, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, ई-गवर्नेंस, केन्द्रीय जेल, जिला जेल, मीसाबंदी, आबकारी शाखा, रेडक्रास सोसायटी, हिन्दू विवाह,वैष्णव पॉलीटेक्निक महाविद्यालय और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना आदि का दायित्व सौंपा है।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री नरहरि ने अपर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 पंचायतराज अधिनियम, नगर पंचायत, नगर पालिका के अंतर्गत अपील, निगरानी एवं मूल प्रकरणों का निराकरण (प्रत्येक एक से नौ प्रकरण) राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत कार्यवाही, धार्मिक न्यांस, ग्राम एवं नगर निवेश,धार्मिक न्यास, धर्मस्व, देवस्थान, लोकसेवा गारंटी, बीपीएल सर्वे, राजस्व स्थापना, लेखा, पिटीशन, शिकायत शाखा, जनशिकायत निवारण शाखा, खाद्य शाखा, जिला कोषालय, नगर कोषालय, भाड़ा नियंत्रण, स्थानीय निर्वाचन, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, पेयजल परिवहन, खाद्य एवं सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006, कर्मचारियों की भविष्य निधि और कर्मचारियों के अवकाश प्रकरण आदि का दायित्व सौंपा है।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री नरहरि ने अपर कलेक्टर (विकास) श्रीमती कीर्ति खुरासिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आदिम जाति कल्याण, अंत्यवसायी सहकारी समिति, योजना एवं सांख्यिकी, सामाजिक न्याय, सूखा राहत, ग्राम सम्पर्क, जनदर्शन, पंचायत निर्वाचन, लोक कल्याण शिविर, सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद व्यापार वाणिज्य उत्पादन आपूर्ति एवं वितरण अधिनियम-2003 प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री पेंशन योजना, हरियाली कार्यक्रम, उच्च शिक्षा मेला, निर्बाधा प्रोजेक्ट, अध्यक्ष उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मल्हार आश्रम, अध्यक्ष बाल विनय मंदिर आदि का दायित्व सौंपा है। डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव को कलेक्टर श्री नरहरि ने जूनी इंदौर क्षेत्र का अनुविभागीय दण्डाधिकारी नियुक्त किया है।
सिंह/कपूर

No comments:

Post a Comment