Friday, 6 January 2017

कलेक्टर द्वारा डीपीसी, डीईओ सहित शिक्षा विभाग के पांच अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी ----



इंदौर 6 जनवरी, 2017
कलेक्टर श्री पी. नरहरि ने शिक्षा विभाग के पांच अधिकारियों क्रमश: श्री अक्षय राठौर जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान इंदौर, श्री अनुराग जायसवाल जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर, श्रीमती सुनीता शर्मा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर इंदौर, श्री जहीर उद्दीन कुरैशी अध्यापक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर इंदौर तथा श्री अशोक जोशी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक इंदौर ग्रामीण इंदौर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है तथा सात दिवस में लिखित उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। 
उल्लेखनीय है कि 2 जनवरी 2017 को श्री गजेन्द्र देशमुख उच्च श्रेणी शिक्षक/प्रभारी संकुल नोडल अधिकारी शासकीय उच्चतर माध्यममिक विद्यालय गांधी नगर, इंदौर द्वारा शिक्षा के अधिकार के तहत नि:शुल्क पढ़ने वाले विद्यार्थियों से फीस प्रतिपूर्ति फार्म पर प्रमाणीकरण के हस्ताक्षर करने के एवज में पांच हजार रूपये की रिश्वत की मांग की गई थी। पिं्रसिपल विनीत वर्मा, ब्लाजम अकेडमी गांधी नगर की शिकायत पर विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा ट्रेप किया गया था। 
कलेक्टर श्री नरहरि ने शासकीय कार्य और उसके निपटारे के प्रति लापरवाही एवं नियंत्रणकर्ता अधिकारी की हैसियत से पर्याप्त नियंत्रण न करते हुए समीक्षा नहीं किये जाने पर शिक्षा विभाग के पाँच शासकीय सेवकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। 
राठौर/बटके

No comments:

Post a Comment