Friday, 6 January 2017

इन्दौर जिले मे प्रथम चलित राजस्व न्यायालय ग्राम आगरा तहसील हातोद मे सफलतापूर्वक सम्पन्न



           आज दिनांक ६/०१/२०१७ को तहसील हातोद के ग्राम आगरा मे चलित राजस्व न्यायालय का सफल शुभारंभ किया गया । नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर जोशी के द्वारा राजस्व न्यायालय आगरा वृत १मे सम्मिलित ३१ ग्रामो के प्रचलित २० न्यायालयीन प्रकरणो की सुनवाई एवं २६ विभिन्न नवीन आवेदन प्राप्त किए । पूर्व से प्रचलित पांच प्रकरणो मे मौके पर आदेश पारित कर निराकरण किया गया ।
           जिले मे राजस्व विभाग की इस नई पहल को क्षेत्रीय ग्रामीण जनता और कृषको द्वारा सराहनीय कदम बताते हुए , इसे प्रशासन और जनता के बीच सुलभ एवं शीघ्र न्याय का स्वागत योग्य प्रयास बताया गया । इससे क्षेत्र की ग्रामीण जनता मे हर्ष व्याप्त है ।
              इस चलित न्यायालय मे राजस्व विभाग से रीडर राहुल भूरिया क्षेत्रीय पटवारी धर्मेन्द्र शर्मा, दामोदर शर्मा ,अरविंद परमार,चेतन उपाध्याय एवं राजेश मारू व ग्राम कोटवार का अमला उपस्थित रहा ।

No comments:

Post a Comment