युवाओं को सैन्य गतिविधियों का अवलोकन कराया जायेगा
मेधावी विद्यार्थियों का दल कोच्चि रवाना
इंदौर 25 जुलाई, 2017
म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण योजना ""मां तुझे प्रणाम'' योजनांतर्गत इंदौर संभाग के (धार, झाबुआ, बडवानी, बुरहानपुर) चयनित 72 युवकों का दल जिसमें खिलाडी, एन.सी.सी, एन.एस.एस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्काउट-गाइड एवं मेधावी छात्र के प्रतिभावान प्रतिभागियों को कोच्चि (केरल) पर राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं सम्मान सैन्य गतिविधियों के दिनचर्या अवलोकन कराने हेतु इंदौर से अहिल्यानगरी एक्सप्रेस से सोमवार को रवाना किया गया।
रवानगी के पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय रानी सराय इंदौर में स्वागत एवं शुभकामनाएं कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मो.यूसुफ कुरैशी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर डी.एस.पी श्री सुनील तालान, रक्षित निरीक्षक श्री अनिल राय, जिला खेल अधिकारी धार श्री हेमंत सुबीर, जिला खेल अधिकारी इंदौर श्री जोसेफ बक्सला तथा खेल विभाग के समस्त प्रशिक्षक/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
आरंभ में आतिथियों का स्वागत मुकेश यादव, सत्यनारायण पंवार, संतोष राठौर ने किया। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह वरकिया ने किया तथा आभार सचिन कस्तूरे ने माना।
सिंह/गरिमा
No comments:
Post a Comment