हज यात्रा के संबंध में बैठक आज
इंदौर 25 जुलाई, 2017
कलेक्टर श्री निशांत वरवडे ने आज 26 जुलाई को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हज यात्रा 2017 के इंदौर इम्बार्केशन पॉईट पर की जाने वाली व्यवस्था के संबंध बैठक आहुत की हैं। बैठक में आयुक्त कस्टम एवं सेंट्रल एक्साइज, आयुक्त नगर निमग, महाप्रबंधक दूरसंचार, डिप्टी कमांडेंट उद्योगिक सुरक्षा बल, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, निदेशक देवी अहिल्या बाई होल्कर विमान पत्तन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सत्कार अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अधीक्षण यंत्री, विद्युत वितरण कंपनी, थाना प्रभारी सदर बाजार आदि को बैठक में आमंत्रित किया गाया हैं।
राठौर/गरिमा
No comments:
Post a Comment