रिप्पल्स एडवाइजरी कंपनी द्वारा ढाई लाख रूपये सैनिक कल्याण हेतु दान
राज्यपाल द्वारा कंपनी की एमडी श्रीमती राजपूत का सम्मान
इंदौर, 21 मार्च 2018
प्रतिवर्ष सशस्त्र सेना झण्डा दिवस देश के शहीद एवं बहादुरी से देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों को सम्मान देने के लिये पूरे देश में मनाया जाता है। हर वर्ष प्रदेश में 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। देश के सभी नागरिकों ने अपने फर्ज को भलीभॉति निभाया, जिसमें रिप्पल्स एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड इंदौर की चेयरमैन एवं एम.डी. श्रीमती राखी राजपूत द्वारा स्वेच्छा से पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याणार्थ 2 लाख 51 हजार रूपये का सराहनीय योगदान देने के लिए राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा गत 15 मार्च, 2018 को प्रशांसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस सभी देशवासियों को सच्चाई से सशस्त्र सेना घ्वज दिवस कोष में अनुदान करने का मौका देता है। टोकन घ्वज एवं कार घ्वज को जनता में बांटकर पूरे देश में अनुदान के रूप में राशि एकत्रित की जाती है। इसमें अनुदान की गई राशि पूर्ण रूप से आयकर अधिनियम की धारा-15 डी के तहत आयकर मुक्त होती है। अधीक्षक जिला सैनिक कल्याण ने इंदौरवासियों से अनुरोध किया है कि उक्त पुण्य कार्य हेतु दिल खोलकर दान करें।
क्रमांक/199/422/सिंह/विजय
No comments:
Post a Comment