भावान्तर भुगतान योजना में लहसुन के पंजीयन कराने की
अंतिम तारीख 31 मार्च 2018 तक
किसानों से पंजीयन कराकर योजना का
अधिकाधिक लाभ लेने की अपील
इंदौर, 20 मार्च 2018,
कलेक्टर श्री निशान्त वरवड़े ने बताया कि
राज्य शासन द्वारा लिये गये निर्णयानुसार रबी 2018 की प्रस्तावित भावान्तर भुगतान
योजना में लहसुन को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि भावान्तर भुगतान योजना
में लहसुन का पंजीयन 15 मार्च 2018 से 31 मार्च 2018 तक प्राथमिक कृषि साख सहकारी
समितियों और कृषि उपज मण्डी समितियों में किया जायेगा। लहसुन का पंजीयन 20 जिलों
में किया जा रहा है। इनमें इन्दौर जिला भी शामिल है। योजनांतर्गत पंजीयन कराने की
अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 निर्धारित है।
कलेक्टर श्री वरवड़े ने जिले में भावान्तर
भुगतान योजना में लहसुन का पंजीयन करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने
के निर्देश कृषि उपज मण्डी समितियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये गये
हैं। कलेक्टर ने जिले के किसानों से भावांतर भुगतान योजना में लहसुन का पंजीयन
कराकर योजना का अधिकाधित लाभ लेने की अपील की है।
क्रमांक/178/401/सिंह/विजय
No comments:
Post a Comment