Tuesday, 20 March 2018

जनसुनवाई में 165 आवेदकों ने सुनाई समस्याएं

इंदौर, 20 मार्च 2018

      मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में एडीएम श्रीमती रूचिका चौहान तथा एडीएम श्री अजयदेव शर्मा ने जनसुनवाई की । जनसुनवाई में कुल 165 आवेदकों ने अपनी समस्याएं सुनाई। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं का समक्ष में बैठा कर सुना तथा विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिये। जनसुनवाई में अधिकांश मामलें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इलाज हेतु आर्थिक सहायता, राजस्व संबंधी शिकायतें, विदद्युत वितरण कंपनी से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।   क्रमांक/176/399/भदौरिया/विजय

No comments:

Post a Comment