डायवर्सन की बकाया राशि वसूली के लिए बड़ी कार्यवाही
एक दिन में जमा कराये 26 लाख रूपये
इंदौर, 20 मार्च 2018
इंदौर
जिले में डायवर्सन सहित अन्य राजस्व मदों की बकाया राशि वसूली के लिए विशेष अभियान
चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज महू क्षेत्र में स्थित संपत्ति पर डायवर्सन
की बकाया वसूली के लिए सपना संगीता रोड और लिम्बोदी स्थित 3 बिल्डर्स के ऑफिस सील
किये गये। ऑफिस सील करने के पश्चात उक्त सभी बकायादारों ने अपनी 26 लाख रूपये की बकाया
राशि आज ही जमा कर दी।
कलेक्टर श्री
निशांत वरवड़े के निर्देशन में जिले में राजस्व बकाया वसूली के लिए विशेष् अभियान
चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये है कि 31 मार्च
तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शतप्रतिशत बकाया राशि वसूली की कार्यवाही करें।
महू क्षेत्र के
एसडीएम श्री प्रतुल सिन्हा ने बताया कि यह कार्यवाही अपर कलेक्टर श्री कैलाश
वानखेड़े के निर्देशन में की गई। उन्होंने बताया कि आज तहसीलदार श्री तपीश पाण्डे,
नायब तहसीलदार श्री मनीष श्रीवास्तव और तहसीलदार डायवर्सन श्री पंकज यादव का दल
बना कर सपना संगीता रोड स्थित वात्सल्य ग्रुप के ऑफीस भेजा गया। इन अधिकारियों ने
यह ऑफीस सील किया। सील करने पश्चात इस बकायादार ने अपनी 17 लाख रूपये की बकाया राशि
जमा कर दी। इसी तरह की कार्यवाही साई प्राइम सिटी आनंद टिगरिया के विरूद्ध भी की
गई। इसने भी अपनी बकाया राशि 5 लाख रूपये जमा कर दिये। लिम्बोदी स्थित आनंद सागर
रियलिटी के विरूद्ध भी इसी तरह की कार्यवाही करते हुए 4 लाख रूपये की राशि जमा
कराई गई।
क्रमांक 190/413/महिपाल/विजय
No comments:
Post a Comment