इंदौर 07 अप्रैल 2018
श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय सुविधा उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए श्रमोदय विद्यालय का संचालन किया जा रहा हैं। वर्ष 2018-19 के सत्र में नि:शुल्क श्रमोदय आवासीय विद्यालय इंदौर में प्रवेश दिला सकते हैं।
सहायक श्रमायुक्त इंदौर संभाग इंदौर ने बताया कि दीनदयाल श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2018 में प्रारंभ किये जाने तथा प्रवेश प्रक्रिया हेतु बालक-बालिकाओं के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2018 को आयोजित की जायेगी। उक्त विद्यालय की प्रवेश पत्र श्रम विभाग, मध्यप्रदेश की विभागीय वेबसाइट http://www.labour.mp.gov.in/ MPBOCWWB पर डाउनलोड किये जा सकेगें।
No comments:
Post a Comment