Saturday, 7 April 2018

प्रदेश में रबी मार्केटिंग सीजन के लिये औसत उत्पादकता का निर्धारण

राज्य कृषि सांख्यिकी प्राधिकरण के आंकड़ों की समीक्षा के बाद बैठक में निर्णय 
इंदौर, 7 अप्रैल 2018
       मध्यप्रदेश में रबी मार्केटिंग सीजन वर्ष 2018-19 में चनामसूर एवं सरसों का प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य प्रदेश की 425 कृषि उपज मण्डियों और उपार्जन केन्द्रों पर 10 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। खरीदी का कार्य 31 मई तक चलेगा।
       किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चनामसूर एवं सरसों की खरीदी के लिये निम्न औसत उत्पादकता का निर्धारण किया है। ये निर्धारण पूर्व वर्षों की फसल कटाई प्रयोग और राज्य कृषि सांख्यिकी प्राधिकरण के द्वारा केन्द्र सरकार को भेजे गये आंकड़ों की समीक्षा के बाद आज हुई बैठक में सर्व-सम्मति से तय किये गये हैं। प्रदेश में निम्न औसत उत्पादकता चना के लिये 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयरमसूर के लिये 11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और सरसों के लिये 13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। इस औसत उत्पादकता के आधार पर कृषक समृद्धि योजना में 100 रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि की गणना की जायेगी। प्रति हेक्टेयर उत्पादकता की सीमा निर्धारण के लिये किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिला कलेक्टरों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये प्रति हेक्टेयर उत्पादकता की सीमा निर्धारण के आधार पर कार्यवाही करने के लिये कहा गया है।

No comments:

Post a Comment