इंदौर, 7 अप्रैल 2018
राज्य निर्वाचन आयुक्त भोपाल के निर्देशों के क्रम में जिले में आगामी सामान्य निर्वाचन 2019 को दष्टिगत रखते हुये फोटोयुक्त मतदाता सूची (दिनांक 01जनवरी 2018 की संदर्भ तारीख के आधार पर) का पुनरीक्षण का कार्य संपन्न कराया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत वरवड़े ने जिले की 8 नगर परिषदों हेतु रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
कलेक्टर द्वारा नगर परिषद राऊ के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए श्री बिहारी सिंह डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राऊ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्रीमती पल्लवी पुराणिक तहसीलदार राऊ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद हातोद के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए श्री सुश्री आदिति गर्ग सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री योगेन्द्र सिंह राठौर नायब तहसीलदार देपालपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद महूगांव के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए श्री प्रतुल सिन्हा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉ. अम्बेडकर नगर महू को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री तपीष पांडे तहसीलदार डॉ. अम्बेडकर नगर महू को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए श्री प्रतुल सिन्हा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉ. अम्बेडकर नगर महू को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री तपीष पांडे तहसीलदार डॉ. अम्बेडकर नगर महू को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद सांवेर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए श्री बिहारीसिंह डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉ. अम्बेडकर नगर सांवेर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री आनंद मालवीय तहसीलदार सांवेर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद देपालपुर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए सुश्री आदिति गर्ग सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री योगेन्द्र सिंह राठौर नायब तहसीलदार देपालपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर परिषद बेटमा के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए सुश्री आदिति गर्ग सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री योगेन्द्रसिंह राठौर नायब तहसीलदार देपालपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नगर परिषद गौतमपुरा के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए सुश्री अदिति गर्ग सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री योगेन्द्रसिंह राठौर नायब तहसीलदार देपालपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर द्वारा उपरोक्त सभी नगर परिषदों के लिए अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी(ग्रामीण) जिला इंदौर श्री कैलाश वानखेड़े को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा प्रसारित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के लिए पुस्तिका में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। सभी नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के सततद्य पुनरीक्षण की कार्यवाही आयोग के निर्देशों के अनुरूप तैयार करने हेतु पूर्णरूप से जवाबदार होंगे। नियुक्त किये गये रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने कार्य में सहयोग के लिए संबंधित नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी से सहयोग ले सकेंगे।
No comments:
Post a Comment