Monday, 2 April 2018

पर्यटन परियोजनाओं के लिए 49 जिलों में 850 हेक्टेयर शासकीय भूमि का लैण्ड-बैंक

इंदौर 02 अप्रैल,2018
प्रदेश में पर्यटन के विस्तारनिजी निवेशकों को आकर्षित करनेपर्यटन नीति के क्रियान्वयन और पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन कार्य के बेहतर सम्पादन के उद्देश्य से नवगठित 'टूरिज्म बोर्ड'' ने निजी निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में पहली बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बोर्ड द्वारा अब तक पर्यटन विभाग के लिए 49 जिलों के 144 स्थानों पर 849.77 हेक्टेयर शासकीय भूमि हस्तानांतरित कराई जाकर लैण्ड-बैंक बनाया है।
इसके अलावा 71 स्थान पर 432 हैक्टेयर भूमि चिन्हित भी की जा चुकी है। इसका हस्तानांतरण भी प्रक्रिया में है। लैण्ड बैंक में से पर्यटन क्षेत्र के निजी समूह को भूमि आवंटित भी की जा चुकी हैजिससे 23 करोड़ 50 लाख की राशि का प्रीमियम मिला है।
पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने बताया कि प्रदेश को पर्यटन क्षेत्रों में विभाजित कर निवेश की संभावनाओं को चिन्हांकित किया गया है।
 इंदौर क्षेत्र में इंदौरधारखण्डवाबुरहानपुर, खरगोनबड़वानीअलीराजपुरझाबुआउज्जैनरतलामदेवासआगर-मालवामंदसौर और नीमच जिले के 43 स्थानों पर 233 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि हस्तांतरित होने के साथ ही इन जिलों के 17 स्थानों पर 81 हेक्टेयर से ज्यादा अतिरिक्त भूमि चिन्हित हुई है।
भोपाल क्षेत्र में भोपालसीहोरराजगढ़विदिशारायसेनहोशंगाबादबैतूल और हरदा जिले के 33 स्थानों की 135 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि हस्तांतरित होने के बाद इन्हीं जिलों के 16 स्थान पर 82 हैक्टेयर से ज्यादा भूमि चिन्हित हुई है।
जबलपुर क्षेत्र में जबलपुरकटनीनरसिंहपुरछिन्दवाड़ासिवनीमण्डलाबालाघाट, डिन्डौरीशहडोलउमरिया और अनूपपुर जिले के 28 स्थान पर करीब 82 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि हस्तांतरित करने के बाद इन्हीं जिलों के 10 स्थान पर करीब 32 हेक्टेयर भूमि अतिरिक्त रूप से चिन्हित हुई है।
ग्वालियर क्षेत्र में ग्वालियरगुनाशिवपुरी,अशोकनगरश्योपुरमुरैनाभिण्ड एवं टीकमगढ़ जिले के 15 स्थान पर पर करीब 111 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित और 10 स्थान पर करीब 32 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि चिन्हित की गई है।
इसी तरह रीवा क्षेत्र में रीवासीधीसतनासिंगरौलीसागरछतरपुरपन्ना और दमोह जिले के 25 स्थानों पर 285 हेक्टेयर से ज्यादा शासकीय भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित और 71 स्थान पर 24 हैक्टेयर से ज्यादा भूमि अतिरिक्त रूप से चिन्हित हुई है।
लैण्ड-बैंक के माध्यम से निजी निवेशकों को भूमि निर्वतन नीति के अंतर्गत पर्यटन परियोजना में 94 हैक्टेयर भूमि के 19 भू-खण्ड होटलरिसॉर्ट आदि स्थापना के लिए निविदाएँ आमंत्रित कर आवंटित किए जा चुके हैं। इनमें सुप्रसिद्ध समूह महेन्द्रा हॉलिडेऑरेज काउंटीस्टेट एक्सप्रेसजहॉनुमा पैलेस होटलजेनेक्स होटल्ससृष्टि बेंचर्स आदि शामिल हैं। भू-आवंटन से लगभग 23 करोड़ 50 लाख रूपये प्रीमियम के तौर प्राप्त हुए हैं।
क्रमांक/राठौर/जी

No comments:

Post a Comment