Monday, 2 April 2018

मुख्यमंत्री ने इंदौर भवन दुर्घटना की उच्च-स्तरीय जाँच के दिये निर्देश
अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में समिति गठित 
इंदौर, 02 अप्रैल 2018
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के सरवटे बस स्टैण्ड क्षेत्र में बहुमंजिला भवन के गिरने की दुर्घटना की उच्च स्तरीय जाँच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना की जांच के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित की है। समिति को सात दिन में जाँच पूरी करने के लिये कहा है।
      अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जांच समिति में प्रमुख सचिवनगरीय विकास एवं पीआईयूलोक निर्माण विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सदस्य के रूप में शामिल होंगे। यह समिति बहुमंजिला भवन गिरने की दुर्घटना के कारणों की जाँच करेगी। प्रदेश के अन्य पुराने भवनों की स्थिति के संबंध में भी यह समिति अपना प्रतिवेदन देगीताकि इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।
क्रमांक 16/844/महिपाल/विजय

No comments:

Post a Comment