Monday, 2 April 2018

दो आरोपी जिला बदर
इंदौर 02 अप्रैल 2018
      इंदौर जिले में शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इस सिलसिले मेंअपर जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े ने दो आरोपियों को जिला बदर किया हैं। उन्होंने आरोपी राकेश पिता श्रीराम लोहानी तथा आरोपी अशोक पिता श्रीराम लोहानी दोनो निवासी सात मील असरावद बुजुर्ग थाना खुडैल जिला इंदौर  को जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेशानुसार इन्हें इंदौर सहित इससे लगे उज्जैनदेवासधारखरगोनखण्डवा जिलों की राजस्व सीमाओं से 6-6 माह के लिए निष्कासित किया गया है।
क्रमांक 09/837/महिपाल/विजय

No comments:

Post a Comment