शासकीय खर्च पर बुजुर्गो को करायी जायेगी रामेश्वरम् की तीर्थ यात्रा
.............................. ........
रामेश्वरम् के लिए 435 तीर्थ यात्रियों के लिए सीटें आरक्षित
.............................. ........
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल
इंदौर 10 अप्रैल 2018
राज्य शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को शासकीय खर्च पर रामेश्वरम् की यात्रा कराई जायेगी। यह यात्रा 03 मई 2018 को शुरू होगी और 08 मई, 2018 को वापसी होगी। इस यात्रा के लिए विशेष ट्रेन इंदौर, देवास, सीहोर, भोपाल होते हुए रामेश्वरम् जायेगी। इस ट्रेन में 435 यात्री और 14 अनुरक्षक होगें। इस यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज 17 अप्रैल, 2018 हैं। आवेदन पत्र इंदौर, सांवेर, महू, देपालपुर जनपद पंचायत से प्राप्त किये जा सकते हैं।
आवेदक को म.प्र. का मूल निवासी होना चाहिए, 60 वर्ष से अधिक उम्र होना चाहिए, आयकर दाता नहीं होना चाहिए, इस योजना के तहत पूर्व में कोई यात्रा नहीं की हो, हितग्राही शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। आवेदन दो प्रतियों में, निर्धारित प्रपत्र में हिन्दी में भरना हैं। आवेदन के साथ 3.5*3.5 सेमी साइज का फोटो लगाना अनिवार्य हैं। आवेदक को साक्ष्य के रूप में मतदाता पत्र या आधार कार्ड या राशन कार्ड या ड्रायविंग लायसेंस या विद्युत देयक की छायाप्रति लगाना अनिवार्य हैं।
जारी निर्देशानुसार 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जिसने कि अकेले यात्रा करने हेतु आवेदन किया है, को अपने साथ एक सहायक, जिसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम 50 वर्ष से कम होना चाहिए, को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी। नियम 12(4) के अंतर्गत व्यक्तियों के समूह द्वारा आवेदन करने पर उक्त समुह के साथ 3 से 5 व्यक्तियों के समूह को एक सहायक ले जाने की पात्रता होगी, बशर्ते कि समूह का प्रत्येक व्यक्ति 65 वर्ष से अधिक आयु का हो। एक समूह में अधिक से अधिक 5 सहायक यात्रा पर जा सके। पति/पत्नी के साथ-साथ यात्रा करने पर सहायक की सुविधा नहीं होगी। सहायक का यात्री का संबंधी होना जरूरी नहीं हैं।
यदि आवेदक पति/पत्नी में से किसी का नाम चुना जाता है, तो उसका जीवन साथी भी यात्रा पर साथ जा सकेगा। आवेदक के जीवन साथी की आयु 60 वर्ष से कम हो, तब भी आवेदक के साथ यात्रा कर सकेगा/सकेगी। आवेदन करते समय ही आवेदक को यह बताना होगा कि उसका जीवन साथी भी उसके साथ यात्रा करने का इच्छुक है, ऐसी स्थिति में उक्त जीवन साथी का आवेदन भी आवेदक के साथ ही संलग्न करना होगा। यदि सहायक को यात्रा पर साथ ले जाने की पात्रता है तो उस सहायक का आवेदन भी आवेदक के साथ ही जमा किया जायेगा।
65 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्नी, यदि साथ यात्रा कर रहे हो तो उन्हे भी अनुरक्षक साथ ले जाने की पात्रता है। इसी प्रकार से दिव्यांग (60 प्रतिशत विकलांग) व्यक्ति भी इस यात्रा हेतु पात्र है तथा उस पर आयु का बंधन लागू नही होगा। दिव्यांग (60 प्रतिशत विकलांग) व्यक्ति को भी अनुरक्षक साथ ले जाने की पात्रता है।
No comments:
Post a Comment