Tuesday, 10 April 2018

बाबा साहब आम्बेडकर के जन्मदिन पर  आम्बेडकर नगर महू 
  आने वाले प्रथम राष्ट्रपति होंगे श्री रामनाथ कोविंद
इंदौर 10 अप्रैल 2018
      राष्ट्रपति  श्री  रामनाथ कोविंद के बाबा साहब आम्बेडकर के जन्मदिन पर  आयोजित  होने वाले  समरसता सम्मेलन में  शामिल होने की  संभावनाओं को देखते हुए  संभागायुक्त  श्री संजय दुबे  अतिरिक्त  पुलिस महानिदेशक  श्री अजय शर्मा  ने आज  आम्बेडकर नगर  के विभिन्न स्थानों का  निरीक्षण किया।  इस अवसर पर संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने  राष्ट्रपति महोदय के संभावित दौरे को देखते हुए  सभी आवश्यक तैयारियां  12 तारीख तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।  प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार राष्ट्रपति महोदय  बाबा साहब जन्म स्थली का  दौरा करेंगे।  बाबा साहब के  मूर्ति पर  पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बाबा साहेब के जन्मदिन के दिन पर आयोजित समरसता सम्मेलन को भी राष्ट्रपति श्री कोविंद संबोधित करेंगे। इसके साथ ही  बाबा साहब के  जन्मदिन पर  आने वाले  अनुयायियों  के साथ भोजन भी करेंगे।
      14 अप्रेल को अम्बेडकर नगर में होने वाले अम्बेडकर जयंती महोत्सव के लिए संभागायुक्त श्री संजय दुबेएडीजीपी श्री अजय कुमार शर्माकलेक्टर श्री निशांत वरवड़े डीआईजी श्री हरिनारायण चारी मिश्र आज महू पहुँचे।
        14 अप्रेल को अम्बेडकर नगर में होने वाले आम्बेडकर जयंती महोत्सव में शामिल होने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के कार्यक्रम के लिए हेलीपेड,अम्बेडकर स्मारक, सभा स्थलभोजन शाला का निरीक्षण किया और अधिकारियों को होने वाले कार्यक्रम के दिशा निर्देश दिए। अनुयायियों के ठहरने भोजन पानी और शौचालय के संबंध मे भी अधिकारी को निर्देश दिए ।
      वही राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का 14 अप्रैल को भीमराव आम्बेडकर की जन्मस्थली पर पहुंच कर आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित करना लगभग तय माना जा रहा है। वही इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई कैबिनेट ओर केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होना लगभग तय है जिसको लेकर प्रशासन बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहा है।

No comments:

Post a Comment