प्रकरण श्रम न्यायालय को सौपने के आदेश जारी
इंदौर 10 अप्रैल 2018
श्रमायुक्त प्रकरण ने सेवानियुक्त और सेवानियोजक के मध्य उत्पन्न विवाद को औद्योगिक विवाद मानकर श्रम न्यायालय को सौपने के आदेश जारी किये हैं। जारी आदेशानुसार श्रमायुक्त ने सेवा नियुक्त लक्ष्मीनारायण पिता घासीराम एवं सेवानियोजक प्रबंधक दयाजीत निमय बस लॉजिस्टिक प्रायवेट लिमिटेड एआईसीटीएसएल लिमिटेड इंदौर, सेवानियुक्त मीना बाई पति घनराज मीणा एवं सेवा नियोजक प्रबंधक मार्क कंपनी इंदौर, सेवा नियुक्त हेमन्त यादव पिता डोंगर सिंह यादव एवं सेवानियोजक सरस्वती इंडस्ट्रीज इंदौर, के मध्य उत्पन्न विवाद को औद्योगिक विवाद मानकर प्रकरण श्रम न्यायालय इंदौर को सौंपने के आदेश जारी किये हैं।
No comments:
Post a Comment