एक दिवसीय रोजगार मेला 28 मार्च को
इंदौर 26 मार्च 2018
नेशनल कैरियर सर्विस भारत सरकार मॉडल कैरियर सेन्टर के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय में शिक्षित आवेदक हेतु एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन स्थानीय जिला रोजगार कार्यालय, 10 पोलोग्राउण्ड इंदौर के परिसर में (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र) 28 मार्च 2018 को प्रात: 10 बजे से दो बजे तक रखा गया हैं।
उक्त मेले में 18 से 34 वर्ष के आवेदक जो कि हायर सेकेन्ड्री से लेकर स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण तथा आई.टी.आई./डिप्लोमाधारी आवेदक वह सभी मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों जैसे - साइंनसिस, डोमिनोज पिज्जा, यशस्वी, हिन्दूजा ग्लोबल सर्विसेस, आईक्या हुमेन कैपिटल, जो कि इनकी संस्थान हेतु सेल्स, बैंक ऑफिस, सर्वेसेस, डिलेवरी बॉय एवं आई.टी.आई. प्रशिक्षण आवेदकों के लिए आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से आकर्षक वेतन पर चयनित करेगें।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे - आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाये। आवेदक पंजीयन हेतु परwww.mprojgor.gov.in/www.ncs. gov.in विजिट कर अपना पंजीयन करायें।
क्रमांक/248/778/सिंह/जी
No comments:
Post a Comment