सांसद निधि से एक निर्माण कार्य स्वीकृत
इंदौर 26 मार्च 2018
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत क्षेत्रीय सांसद एवं लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े द्वारा एक निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। जारी आदेशानुसार ग्राम उमरीखेड़ा में ललित दुबे के घर से मनोहर के घर तक ग्राम में नाली निर्माण के लिए 2 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर ग्राम पंचायत उमरीखेड़ा को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
क्रमांक/249/779/भदौरिया/जी
No comments:
Post a Comment