Monday, 26 March 2018

ऑडिट नहीं कराने वाली 173 गृह निर्माण संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी
इंदौर 26 मार्च 2018,
      इंदौर जिले में मध्यप्रदेश सरकारी सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत ऐसी 173 गृह निर्माण सहकारी संस्थाएं जिन्होने पिछले दिनों आयोजित विशेष शिविरों में अपना ऑडिट नहीं कराया हैं, उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किये गये हैं। इन संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित अवधि में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने तथा संतोषप्रद स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की दशा में अध्यक्ष को पद से पृथक करने और 50 हजार रूपये की शास्ति लगाने की कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment