इंदौर संभाग में 3 अप्रैल से
प्रारंभ होगा गोकुल महोत्सव
पशुधन की
सुरक्षा, स्वास्थ्य
, उन्नत नस्ल की जानकारी देने के लिए
विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा
इंदौर 26 मार्च 2018
मध्यप्रदेश शासन की विशेष योजना
अंतर्गत इंदौर संभाग में भी 3 अप्रैल 2018 से गोकुल महोत्सव का आयोजन शुरू किया जा
रहा है। जिसमें जिलों में ग्राम स्तर पर पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इस गोकुल महोत्सव में विशेष दुधारू पशुओं गाय, भैंस, बकरी आदि की स्वास्थ्य उनके
संरक्षण और विशेषकर उन्नत नस्ल के लिए विशेष जानकारियां उपलब्ध कराई जाऐगी। जिला
स्तर पर प्रत्येक ग्राम में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
यह महोत्सव पशुपालन विभाग,मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट पालन विकास निगम एवं एम पी सी डी एफ भोपाल के
द्वारा विशेष रुप से संचालित किया जाएगा।
गोकुल महोत्सव में आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में पशुओं को
उनके क्षेत्र में पशु चिकित्सा उपलब्ध कराना बीमारी से बचाव हेतु पशुओं को
प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कराया जाना एवं नस्ल सुधार के उद्देश्य से निष्कृष्ट सांडों
का बधियाकरण भी कराया जाएगा गाय-भैंसों में बांझपन के निवारण के लिए विशेष उपचार
पशुओं पशुओं को कृमिनाशक औषधियां देकर कमी से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए
दवाई और जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
पशुपालकों को विभागीय गतिविधियां और
हितग्राही मूलक योजनाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही
शिविरों में कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया जाएगा साथ ही पशु बीमा कार्य एवं
पशुपालन की उन्नत तकनीक पशुपालन प्रबंधन की विशेष जानकारी भी प्रदान किया जाना है।
जिसमें पशुओं को बांध कर खिलाने के
महत्व को भी समझाया जाएगा। पशुपालकों को कचरा प्रबंधन एवं दुग्ध
उत्पादन के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी, गर्मी के मौषम में हरे चारे की
अनुपलब्धता पर भी उसके संरक्षण पशुओं को पौष्टिक आहार दिए जाने के संबंध में विशेष
जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। पशुपालन संचनालय विशेष रुप से संभाग के जिलो में
ग्राम वार गोकुल महोत्सव की मॉनिटरिंग करेगा। इसमें ज्वाइन डायरेक्टर ,डिप्टी
डाइरेक्टर और भोपाल संचनालय से अधिकारी अंतर भ्रमण करेंगे और उसका निरीक्षण भी
करेंगे। गोकुल महोत्सव में दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन पशु आहार के साथ-साथ दूध
डेयरी क्षेत्र में भी पंजीयन किया जाएगा। गोकुल महोत्सव में पशुओं का पंजीयन
निशुल्क किया जाएगा, केवल गर्भाधान के लिए ही जरूरी शुल्क लिए जाने के निर्देश दिए गए। गोकुल
महोत्सव का मुख्य उद्देश पशुओं को संतुलित आहार पशु बीमा योजना एवं उनके नस्ल
सुधार के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्नत तकनीक भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक देसी
मशीनों के संरक्षण व संवर्धन आदि के लिए भी व्यापक प्रचार किए जाने के निर्देश दिए
गए।
क्रमांक/255/785/राठौर/जी
No comments:
Post a Comment