जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया की प्रशिक्षण कार्यशाला आज
.............................. ...
इंदौर और उज्जैन संभाग के जनसंपर्क एवं अन्य विभाग के अधिकारी सम्मिलित होगें
इंदौर 26 मार्च 2018
जनसंपर्क आयुक्त श्री पी. नरहरि के निर्देश पर सभी संभागों में सोशल मीडिया की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं। इंदौर में आज 27 मार्च 2018 को सुबह 11 बजे से इंदौर कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 210 में सोशल मीडिया की कार्यशाला का आयोजन होगा। इस कार्यशाला में इंदौर, उज्जैन संभाग में सभी जिलों के जनसंपर्क अधिकारी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सोशल मीडिया सहायक एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी सम्मिलित होगें। इस कार्यशाला में सोशल मीडिया पर विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। सोशल मीडिया में जनसंपर्क के सभी अधिकारियों को पारंगत करने और उसके बेहतर उपयोग के लिए भोपाल से आये अधिकारी प्रशिक्षण देगें।
जनसंपर्क आयुक्त श्री नरहरि ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया की इस कार्यशाला में अन्य विभागों के अधिकारियों को भी भेजा जाये, जिससे विभागों के द्वारा जनहित में किये जा रहें कार्यो को सोशल मीडिया जरिए आम जनता तक पहुंचाया जा सके। भारत में सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले सर्वाधिक यूजर हैं। विशेष कर फेसबुक, व्हाटसअप, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यूट्यूब आदि पर सर्वाधिक यूजर भारत के हैं और इसमें से 80 प्रतिशत से अधिक यूजर युवा हैं। जो निरंतर स्मार्टफोन के माध्यम से क्रियाशील रहते हैं। इन सभी तक शासन की योजनाओं को प्रचारित करने और समय-समय पर संदेश देने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
जनसंपर्क विभाग के द्वारा स्वयं की बेवसाइट के साथ ही अब जिला कलेक्टर, कमिश्नर, जनसंपर्क अधिकारियों के ट्वीटर अकांउट भी क्रियाशील किये गये हैं। जिससे संभाग, जिले और प्रदेश स्तर पर चल रही गतिविधियों को प्रचारित किया जा सकेगा। इंदौर जिले के विभिन्न विभागों के सभी अधिकारियों को सोशल मीडिया की इस कार्यशाला में सम्मिलित होने के लिए अपर कलेक्टर इंदौर द्वारा पत्र भेजे गये हैं।
क्रमांक/251/781/राठौर/जी
No comments:
Post a Comment