Wednesday, 14 March 2018

अंगदान के क्षेत्र मे इंदौर फिर बना रहा कीर्तिमान

संभागायुक्त श्री संजय दुबे के मार्गदर्शन में शहर में आज फिर बना ग्रीन कॉरिडोर
यह 29 माह मे 31वी बार ग्रीन कॉरिडोर बना है
इंदौर 13 मार्च 2018
केडवर ऑर्गन डोनेशन हेतु एक बार फिर मानवता की मिसाल कायम करते हुए फ़िर ग्रीन कॉरिडोर बना है। द्वारकापुरी निवासी 58 वर्षीय श्री लालचंन्द जी किंगरानी पिता रामचंद्र को दो  दिन पूर्व 10 मार्च को चौईथराम हास्पीटल मे  ब्रेन हेमरेज के उपरान्त  अचेत अवस्था मे लाया गया लगातार इलाज में बाद भी कोई सुधार नही होने पर डॉक्टर की टीम ने निरीक्षण किया और परिवार को अवगत कराया कि ब्रेन डेड की स्थित  है। परिवार से परामर्श के बाद पुनः परीक्षण किया गया आज सुबह  5:54 बजे प्रथम ब्रेन डेथ घोषित किया गया।
दूसरा ब्रेन डेथ दोपहर  1:22 पर घोषित किया गया। डाक्टर अमित जी जोशी, डाक्टर रतन जी सहजपाल एवं डाक्टर आनंद जी साघी का सहयोग  रहा। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद लालचंद के तीनों पुत्रो ने  अंगदान की इच्छा जाहिर की। परिवार की स्वीकृति उपरांत इंदौर कमिशनर  श्री संजय दुबे जी अध्यक्ष इंदौर सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन एवं सह सचिव डॉ संजय जी दीक्षित की अगुवाई में इंदौर का नाम एक बार फिर अंगदान का साक्षी बनने को है।
श्री लालचंन्द किंगरानी जी की एक किडनी अपोलो हास्पीटल और एक किडनी ग्रेटर कैलाश हास्पीटल एवं  लिवर चौईथराम हास्पीटल मे ही वेटिंग लिस्ट के अनुसार रोगी को  प्रत्यारोपित होना परिवार द्वारा अंगदान की सहमति के बाद श्री लालचंन्द जी किंगरानी का  दिल तकनीकी कारण से दान नही हो पायेगा।
क्रमांक/119/342/ राठौर/जी




No comments:

Post a Comment