संभागायुक्त द्वारा खाद्य,
स्वरोजगार, आईसीडीएस तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा
------------------------
गैस एजेंसियों से ग्राम
पंचायत/वार्डवार गैस कनेक्शन धारियों की सूची प्राप्त करें तथा शेष
पात्र शत-प्रतिशत परिवारों को
दिलाये उज्जवला योजना का लाभ --- संभागायुक्त श्री दुबे
--------------------------
स्वप्रेरणा से चयनित आंगनवाड़ी
केन्द्रों की संख्या कुल केन्द्रों का
25 प्रतिशत तक बढ़ाने के
प्रयास करने के निर्देश
इंदौर 14 मार्च 2018
संभागायुक्त श्री संजय दुबे
ने बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय में खाद्य, स्वरोजगार योजनाओं, आईसीडीएस तथा
स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर संभाग की
जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संयुक्त संचालक उद्योग, उप संचालक
महिला सशक्तीकरण, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीगण, जिला उद्योग केन्द्रों के महा प्रबंधक गण
उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री दुबे ने संभाग के जिला आपूर्ति
अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जिले की गैस ऐजेंसियों से शहरी क्षेत्रों के
लिए वार्डवार तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ग्राम पंचायतवार गैस कनेक्शनधारियों की
सूची दो दिन में प्राप्त करना सुनिश्चित करें तथा इस सूची को सामाजिक-आर्थिक जाति
जनगणना के आकड़ों से मिलान करें तथा जो परिवार गैस कनेक्शन की पात्रता रखते हैं वा
लाभ पाने से वंचित रहे गये है, उन्हें ग्राम
पंचायत/वार्डवार छाटकर सूचीवद्ध कर लें तथा ऐसे सभी परिवारों से केवाईसी फार्म
भरवाकर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने
कहा कि इस कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाये, अन्यथा संबंधित जिलों के जिला
आपूर्ति अधिकारियों के विरूद्ध लापरवाही के लिए कार्यवाही की जायेगी। उन्होने
समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन कराने वाले कृषकों के रकबा के
सत्यापन की प्रगति की भी जानकारी ली तथा सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा कराने के
निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री दुबे ने
संभाग के जिलो में स्वरोजगार योजनाओं विशेषकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी,
मुख्यमंत्री स्वरोजगार, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजनाओं में स्वीकृत प्रकरणों
में वितरण की प्रगति की समीक्षा की। अधिकांश जिलों में स्वरोजगार योजनाओं में
प्रगति प्रशंसनीय बतायी गई। आर्थिक कल्याण योजना में इंदौर, खण्डवा और बुरहानपुर
को विशेष ध्यान देकर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में झाबुआ व अलीराजपुर जिलों में शत-प्रतिशत से
ज्यादा वितरण की उपलब्धि दर्ज करने पर प्रशंसा भी की। उन्होने स्वरोजगार योजनाओं
में बनाये गए प्रकरणों की गुणवत्ता के संबंध में भी जिलों के अधिकारियों से पूछताछ
की तथा आवश्यक निर्देश भी दिए।
बैठक में महिला एवं बाल विकास
विभाग अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वप्रेरणा से चयनित आंगनवाड़ी
केन्द्रों में बच्चों के कुपोषण में श्रेणी सुधार की स्थिति की विस्तार से समीक्षा
की। इन केन्द्रों में पिछले छ: माह में श्रेणी सुधार में अपेक्षित परिवर्तन पाये
जाने से संभागायुक्त श्री दुबे ने चयनित स्वप्रेरणा आंगनवाड़ी केन्द्रों की संख्या
को दस प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करनेके लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इस संबंध
में प्रेरित किया जाये कि वे बच्चों के पोषण आहार पर ध्यान दें और समय से बच्चों
को नास्ता व भोजन खिलाना सुनिश्चित हो जाये। उनके टीकाकरण पर भी ध्यान दिया जाये
तो निश्चित रूप से बच्चों के ग्रेडिंग में अपेक्षित सुधार होगा। उन्होने कहा कि
चयनित स्वप्रेरणा आंगनवाड़ी केन्द्रों में शत-प्रतिशत बच्चों में ग्रेडिंग में
सुधार के लिए फोकस किया जाये। इस संबंध में सभी जिलों में कलेक्टर, जिला पंचायतों
के मुख्य कार्यपालन अधिकारीगण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीगण तथा महिला
एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी व परियोजना अधिकारीगण को सम्मलित
रूप से प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में संभागायुक्त श्री
दुबे ने खरगोन व बडवानी जिले में योजनावद्ध तरीके से टीकाकरण कार्यक्रम में चयनित
ब्लॉक में किये गये सफलतम प्रयास के लिए प्रशंसा की तथा दूसरे जिलों के मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भी इसी तरह की रणनीति बनाकर टीकाकरण
कार्यक्रम में उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि
टीकाकरण में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि करने के लिए प्रयास किये जाये।
क्रमांक 124/337/भदौरिया/जी
No comments:
Post a Comment