बाबा
साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले महा सम्मेलन की
तैयारियों व्यापक स्तर पर जारी
कलेक्टर
श्री निशांत वरवड़े ने तैयारियों का लिया जायजा
इंदौर 14 मार्च, 2018
प्रति
वर्ष की तहत इस वर्ष भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर 14 अप्रैल
2018 को उनकी जन्म स्थली अम्बेडकर नगर (महू) में आयोजित होने वाले महा सम्मेलन की
व्यापक तैयारियां जारी है। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने आज महू पहूंच कर
तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े तथा एसडीएम
श्री प्रतुल सिन्हा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री
वरवड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां आयोजन की गरिमा के अनुरूप
निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाये।
बताया
गया कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश के
लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावनायें हैं। राज्य शासन द्वारा मेजबान बनकर
इन श्रद्धालुओं की आवभगत मेहमान की तरह की जायेगी। इस आयोजन से जड़ी व्यवस्थाओं की
रूपरेखा तैयार करने के लिए आज कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने महू में एसडीएम
कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने
अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों को बजट की आवश्यकता है, वे अपनी बजट की
मांग वरिष्ठ कार्यालय को कार्ययोजना सहित तुरंत भेज दें।
कलेक्टर
श्री वरवड़े महू पहूंच कर स्मारक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का
जायजा भी लिया। साथ ही जानकारी दी गई की प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी महासम्मेलन
स्वर्ग मंदिर परिसर में आयोजित होगा। इस परिसर में विशाल पंड़ाल बनाया जायेगा। इस
पंड़ाल में श्रद्धालुओं के लिये पंखें और पीने की पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था
रहेंगी। इसी परिसर के पास में श्रृद्धालुओं के लिये भोजन शाला भी बनाई जायेगी।
कलेक्टर श्री वरवड़े ने इन दोनों स्थानों पर तैयारियों का जायजा लिया है और
अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
एसडीएम
कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न
व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिए कि यह आयोजन विशाल
पैमाने पर भव्य स्तर पर आयोजित किया जाये। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं मार्च महीने के
अंत तक पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि यह प्रयास किया जाय कि इस
आयोजन में आने वाले किसी भी नागरिक को किसी भी तरह की परेशानी नही हो। बैठक में
बताया गया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा साहब अम्बेडकरजी के जन्म दिवस पर
14 अप्रैल को अम्बेडकर नगर महू में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके लिए
श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला 12 अप्रैल से शुरू हो जायेगा। तीन दिन तक चलने वाले
इस आयोजन में लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए
भोजन, आवास आदि की व्यवस्था की
जायेगी। आयोजन के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। चिकित्सा की समुचित
व्यवस्था की जायेगी। शीतल पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई
रूप से 850 शौचालय, स्नानागार
बनाये जाएंगे।
बैठक में
बताया गया कि श्रद्धालुओं को लाने-लेजाने के लिए वाहनों की विशेष व्यवस्था की
जायेगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न भाषाओं में संकेतक लगाये
जायेंगे। इसके लिए विभिन्न भाषाओं में जानकारी देने के लिए उदघोषकों की व्यवस्था
भी की जायेगी। बाबा साहब अम्बेडकर के जन्म स्थल पर बने भव्य स्मारक पर विशेष
साज-सज्जा की जायेगी और इसे विदयुत रोशनी से रोशन किया जायेगा।
क्रमांक 129/342/महिपाल/अभिषेक
No comments:
Post a Comment