उपभोक्ता दिवस पर कार्यशाला आज
इंदौर 14 मार्च 2018
विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न
विभागों द्वारा प्रदर्शनी प्रशासनिक संकुल के सभागार कक्ष क्रमांक 210 कलेक्ट्रेट इंदौर में
15 मार्च को प्रात: 11 बजे से लगाई जायेगी । इस प्रदर्शनी
में खाद्य, नगर निगम, नापतौल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, लघु उद्योग निगम, पेट्रोलियम
कंपनियां (इंडियन
ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी) एलपीजी एवं अन्य विभागों
द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाये जायेगें। इसके जरिए उपभोक्ताओं को विभिन्न विषयों पर
उनके अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए प्रचार सामग्री भी
उपलब्ध कराई जायेगी।
क्रमांक 123/336/सिंह/जी
No comments:
Post a Comment