इंदौर के 5 विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लबों की
स्थापना
इंदौर 15 मार्च,2018
शासकीय स्कूलों के
विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देने के लिये जिले के 5 शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लबों का गठन
किया गया है।
मध्यप्रदेश राज्य
विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार
जिला मुख्यालय स्तर पर एक तथा शेष 4 विधिक साक्षरता क्लब तहसील/ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किये गये है। जिन स्कूलों में विधिक साक्षरता क्लब स्थापित किये गये है, उनमें शासकीय
स्वामी विवेकानंद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक
विद्यालय सांवेर, शासकीय कन्या उच्चत्तर
माध्यमिक विद्यालय डॉ. अम्बेडकर नगर (महू), शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक
विद्यालय देपालपुर तथा शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कम्पेल शामिल है।
विधिक साक्षरता कल्ब से विद्यार्थियों को नि:शुल्क जानकारी प्रदान कि
जायेगी। साथ विधि से संबंधित पुस्तकों का पुस्तकालय बनाया जायेगा। इससे
विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ कानून की शिक्षा प्राप्त हो सकेंगी।
क्रमांक 145/368/महिपाल/अभिषेक
No comments:
Post a Comment