Thursday, 15 March 2018

अमानक उर्वरक नमूना क्रय-विक्रय, भण्डारण, परिवहन प्रतिबंधित



इंदौर 15 मार्च 2018
          उप संचालक कृषि श्री विजय कुमार चौरसिया ने अमानक पाये जाने पर कई प्रकार के उर्वरकों पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। जारी आदेशानुसार श्री चौरसिया ने उर्वरक जिंक-सल्फेट 33 प्रतिशत विक्रता प्रेम कृषि सेवा केन्द्र निर्माता दयाल फर्टिलाइजर प्रायवेट लिमिटेड मेरठ बैच क्रमांक 1298, उर्वरक एसएसपी विक्रेता सेवा सहकारी संस्था रंगवासा देपालपुर निर्माता कृष्णा फास्फेट मेघनगर झाबुआ बैच क्रमांक केपीएल 17 पीपी, उर्वरक एनपीके विक्रेता सेवा सहकारी संस्था कैलोद करताल निर्माता इफ्को कंपनी, उर्वरक एसएसपी विक्रेता सेवा सहकारी संस्था जोशी गुराडिया महू निर्माता मध्य भारत फास्फेट लिमिटेड थांदला झाबुआ, उर्वरक एसएसपी विक्रेता सेवा सहकारी संस्था छड़ौदा देपालपुर उर्वरक निर्माता आईपीएल चेन्नई बैच क्रमांक पीजी 2, उर्वरक एसएसपी विक्रेता सेवा सहकारी संस्था छड़ौदा देपालपुर उर्वरक निर्माता बसंत ऐग्रो केमीकल नयागांव नीमच बैच क्रमांक 57, उर्वरक एसएसपी विक्रेता सेवा सहकारी संस्था छड़ौदा देपालपुर उर्वरक निर्माता बसंत ऐगो केमीकल नया गांव नीमच बैच क्रमांक 56, उर्वरक एनपीके विक्रेता परमानंद राधेश्याम नई अनाज मण्डी नवलखा गेट इंदौर उर्वरक निर्माता जीएनएफसी भड़ौच गुजरात बैच क्रमांक ओएलवाय-17-9/02, के क्रय-विक्रय, भण्डारण, परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया हैं।
क्रमांक 136/359/सिंह/जी

No comments:

Post a Comment