इंदौर 15 मार्च,2018
उच्च न्यायालय की
भवन निर्माण एवं अनुरक्षण समिति द्वारा लिये गये निर्णय के पालन में पिपल्याहाना, इंदौर में प्रस्तावित नवीन जिला
न्यायालय भवन परिसर में निर्मित होने वाले अभिभाषक चेम्बर के आवंटन की प्रक्रिया
प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभिभाषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।
इच्छुक उम्मीदवार जो इंदौर अभिभाषक संघ के सदस्य होकर
नियमित व्यवसायी हैं, वे एकल अथवा 1+4 के समूह में अभिभाषक रजिस्ट्रेशन हेतु कार्यालय अधीक्षक, जिला न्यायालय, इंदौर के समक्ष 20 मार्च,2018 तक आवेदन सादे कागज पर हस्तलिखित या टाईप कॉपी में
जिला एवं सत्र न्यायाधीश, इंदौर के नाम से प्रस्तुत करना होगा।
प्रत्येक चेम्बर की रजिस्ट्रेशन फीस 10 हजार रूपये नियत की गई है जो ओवदन के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश, इंदौर के नाम से
जारी डी.डी./बैंकर्स चेक के माध्यम से देय होगी।
क्रमांक 144/367/महिपाल/अभिषेक
No comments:
Post a Comment